फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

264 युवाओं को मिली नौकरी

सार

शिक्षित युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए मंगलवार को जिला सेवायोजन एवं कौशल विकास मिशन की ओर से गुलाबटांडा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में रोजगार मेला लगा। उत्तराखंड से पुखराज हेल्थ केयर और गुजरात की मारुति सुजुकी मैन पावर सर्विसेज समेत कई कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों के विभिन्न पदों के लिए हाईस्कूल, इंटर और स्नातक के अलावा आईटीआई डिप्लोमा तक की योग्यता मांगी गई थी।मेले में सुबह दस बजे ही युवाओं के उमड़ने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन
रोजगार मेले में युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते अतिथि।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोटो 27 पीबीटी 8
विज्ञापन

264 युवाओं को मिली नौकरी
- गुलाबटांडा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में लगा रोजगार मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। शिक्षित युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए मंगलवार को जिला सेवायोजन एवं कौशल विकास मिशन की ओर से गुलाबटांडा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में रोजगार मेला लगा। मेले में आठ कंपनियों की टीमें शामिल हुईं। 264 युवाओं का विभिन्न पदों के लिए चयन हुआ।
रोजगार मेले में नोएडा पैजेट इलेक्ट्रॉनिक्स, माइक्रोटेक, सुुम, एचटीएफएल, लिव गार्ड, इन्डो फार्म और क्वैस क्राप लिमिटेड कंपनी शामिल हुईं। उत्तराखंड से पुखराज हेल्थ केयर और गुजरात की मारुति सुजुकी मैन पावर सर्विसेज समेत कई कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों के विभिन्न पदों के लिए हाईस्कूल, इंटर और स्नातक के अलावा आईटीआई डिप्लोमा तक की योग्यता मांगी गई थी।
विज्ञापन

मेले में सुबह दस बजे ही युवाओं के उमड़ने का सिलसिला शुरू हो गया था। 11 सौ युवाओं ने नौकरी के लिए आवेदन किया। मगर 264 युवाओं का ही योग्यता के आधार पर चयन किया गया। इनमें से 25 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।
विज्ञापन

रोजगार मेले में पहुंचे विधायक के पुत्र रितुराज पासवान ने सहायक निदेशक सेवायोजन त्रिभुवन सिंह के साथ चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। इस मौके पर गुलाबटांडा पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाध्यापक राजेश गौतम, पीलीभीत पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, वरिष्ठ सहायक राजेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें