बरेली। इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली सेंट्रल की ओर से सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीनगला में विभिन्न विद्यालयों के 25 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों को उनके नवाचारों और उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सीएलसी संगीता कटरू ने कहा कि विद्यार्थी कितने ही सफल हो जाएं, सदैव शिक्षक के ऋणी ही रहते हैं। क्लब की अध्यक्ष मोनिका कालरा ने कहा, शिक्षक एक मात्र ऐसा व्यक्ति है, जो निस्वार्थ रूप से विद्यार्थी का हित चाहता है। क्लब सदस्यों ने शिक्षकों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक विनोद शर्मा ने आभार जताया। इस दौरान आरती अग्रवाल, ज्योति विज, गीता तनेजा, रमनजीत कौर, रूही निगार, राखी महेश्वरी, प्रीति शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद