फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 सड़कें बनाई जाएंगी जिला मार्ग.. होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले के करीब दो दर्जन से अधिक सड़कों को जिला मार्ग घोषित कर उनका चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए डिवीजन को मुख्य अभियंताओं से सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक यातायात को देखते हुए अब ग्रामीण सड़कों पर भी सड़क सुरक्षा संसाधन बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने वाली करीब दो दर्जन सड़कों को जिला मार्ग घोषित कर उनका चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे जाम की समस्या से भी निजात मिल जाएगी। लोक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता हर स्वरूप ने बताया कि सड़कों की श्रेणी उच्चीकृत करने के लिए सभी डिवीजन से ऐसी ग्रामीण सड़कों की सूची मांगी गई है। करीब 24 सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उन सड़कों को जिला मार्ग घोषित किया जाएगा, जो कई गांव को ब्लॉक या फि र तहसील मुख्यालय से जोड़ती हैं। 15 से 25 किलोमीटर लंबाई वाली सड़कों की श्रेणी भी उच्चीकृत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें