फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छापा मारकर पकड़े 24 घरेलू गैस सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। आपूर्ति विभाग की टीम ने शिकायत मिलने पर भगवंतापुर गांव में छापा मारकर एक दुकान से अवैध रूप से रिफिलिंग करते वक्त 24 घरेलू गैस सिलेंडरों को बरामद किया है। दस्तावेज न दिखा पाने पर टीम ने पिता-पुत्र के खिलाफ कालाबाजारी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


भगवंतापुर में सरफरोज नाम से सीएससी केंद्र खोला गया। इसमें घरेलू गैस सिलेंडर की बिक्री काफी समय से की जा रही थी। पूर्ति निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, आपूर्ति लिपि आशीष दीक्षित, कनिष्ठ सहायक जिला पूर्ति कार्यालय बरेली की संयुक्त टीम ने 24 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। 12 गैस सिलेंडर भरे हुए व 12 आंशिक भरे हुए मिले, जो कि एचपी भारत व इंडियन कंपनी के थे।
मौके पर मौजूद सीएससी संचालक सरफरोज के पिता अब्दुल नबी ने बताया कि उनके बेटे सरफरोज के नाम गैस की सीएससी है। वह विद्या श्री गैस एजेंसी चटिया फैजू से सिलिंडर लाकर अपनी दुकान पर बेचता है। पूर्ति निरीक्षक ने पुलिस को तहरीर देकर अब्दुल नबी व उनके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें