फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 14 दुकानों पर मिले 24 बाल मजदूर, नोटिस जारी

विज्ञापन
बिशारतगंज में जांच करती टीम
विज्ञापन
बिशारतगंज। श्रम परिवर्तन विभाग की ओर से बालश्रम रोकने के लिए बृहस्पतिवार को चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कस्बे सहित इलाके में 14 दुकानों पर जांच की गई। इसमें 24 बाल मजदूर मजदूरी करते मिले। विभागीय टीम ने दुकानदारों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

श्रम परिवर्तन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 1 जून से 30 जून तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत उन्होंने टीम के साथ बिशारतगंज, अलीगंज, गैनी, चाढ़पुर सहित कई जगहों पर निरीक्षण किया, जहां दुकानों व कारखानों पर बच्चे काम करते पाए गए। इसमें 14 दुकानों पर 24 बच्चे मिले, जिनके दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें