फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख छात्रों के लिए बढ़ेंगे 23 केंद्र 

Mon, 20 Feb 2017 01:01 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
डेढ़ लाख छात्रों के लिए बढ़ेंगे 23 केंद्र  - फोटो : 23 and a half million students will go to the center
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं में इस बार करीब डेढ़ लाख छात्र ज्यादा बैठ रहे हैं। जिनके लिए इस बार 23 केंद्र बढ़ाए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची सोमवार को फाइनल होगी। केंद्रों की सूची जारी होने के तीन दिन बाद प्रवेश पत्र भी जारी करने की तैयारी है। हालांकि केंद्रों की सूची रविवार को ही फाइनल की तैयारी थी कि पर कुलपति से हरी झंडी न मिलने के कारण जारी नहीं हो सकी। पिछले साल रेगुलर के साढ़े चार लाख और प्राइवेट के करीब डेढ़ लाख छात्र थे। इस बार रेगुलर की संख्या में करीब डेढ़ लाख का इजाफा हुआ है। इस बार साढ़े सात लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पिछले साल केंद्रों की संख्या करीब ढ़ाई लाख थी जो इस बार बढ़ाकर करीब पौने तीन सौ होगी। परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार ने बताया कि कुलपति से मंजूरी सोमवार को मिल जाएगी। इसके बाद सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह में प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें