बरेली। रोजा यार्ड रिमॉडलिंग के कारण शुक्रवार को 22 ट्रेनें निरस्त रहीं। वहीं, 15 ट्रेनें देरी से पहुंची। इस वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
कांवड़ यात्रा के चलते सड़क मार्ग डायवर्ट होने के बीच ट्रेनों के निरस्तीकरण ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को हो रही है। बरेली-दिल्ली और बरेली-लखनऊ मार्ग पर सात अगस्त तक समस्या रहेगी। शुक्रवार रात से सड़क मार्ग डायवर्जन किए जाने के बाद शनिवार को ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ेगा।
15043/44 लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस, 15119/20 जनता एक्सप्रेस, 14241/42 नौचंदी एक्सप्रेस, 15623/24 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस, 15531/32 सहरसा-अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 12407/08 कर्मभूमि एक्सप्रेस, 15655/56 कामाख्या-वैष्णो देवी एक्सप्रेस, 12491/92 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15211/12 जननायक एक्सप्रेस, 22423/24 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, 14603/04 गरीबरथ एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रहीं।
आने वाले दिनों में 13257/58 जनसाधारण एक्सप्रेस एक से पांच अगस्त, 15127/28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच अगस्त, 12203/04 गरीबरथ एक्सप्रेस तीन से छह अगस्त और 15909/10 अवध असम एक्सप्रेस को 29 जुलाई से चार अगस्त तक निरस्त किया जाना है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि कई ट्रेनों में कोच बढ़ाए गए हैं। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है।
-
अलग-अलग तारीखों में 14 फेरों के लिए त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त
बरेली। शाहजहांपुर-लखनऊ और रोजा-सीतापुर रेलखंड में दोहरीकरण व रिमॉडलिंग कार्यों के कारण टनकपुर-शक्तिनगर और टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस को अलग-अलग तारीखों में 14 फेराें के लिए निरस्त किया गया है। एक, तीन और छह अगस्त को 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, 31 जुलाई, दो चार और पांच अगस्त को 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त की गई है। 30 जुलाई, एक तीन और चार अगस्त को 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस व 31 जुलाई, दो, पांच अगस्त को 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है। संवाद
अंत्योदय एक्सप्रेस आज से चार अगस्त तक निरस्त
आने वाले दिनों में बरेली-दिल्ली और बरेली-लखनऊ रेलखंड में ट्रेन यात्रियों के सामने समस्या रहेगी। रोजा में ब्लॉक के कारण ट्रेनों के निरस्तीकरण का सिलसिला अभी चलता रहेगा। शनिवार से चार अगस्त तक 22551/52 अंत्योदय एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया जाएगा।