बरेली। संजय नगर स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण में बुधवार को सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्य दीवान सजेगा। इसमें कीर्तन कर संगत को निहाल करने के लिए बरेली समेत अन्य जिलों व राज्यों के प्रसिद्ध रागी जत्थे शामिल होंगे। गुरुद्वारा फर्राशी टोला के मुख्य सेवादार एमपी सिंह ने बताया कि इससे पहले गुरुद्वारा फर्राशी टोला में मंगलवार को कीर्तन दरबार आयोजित होगा। इसमें रागी जत्थे गुरप्रीत सिंह शिमला वाले और बलविंदर सिंह देहरादून वाले संगत को निहाल करेंगे। आयोजन में सरदार सतनाम सिंह, गुरवीर सिंह रौनक, गुरमीत सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि का विशेष सहयोग रहेगा।