फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा आज मनाएगी चौकीदार दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा रविवार को प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में चौकीदार दिवस मनाएगी। इसमें प्रमुख पार्टी नेता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बरेली में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल मुख्य अतिथि के तौर पर चौकीदार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आगरा में मुख्यमंत्री योगी और ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा, मथुरा में विधायक योगेंद्र उपाध्याय और नानक चंद्र अग्रवाल, अलीगढ़ में विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, हाथरस में दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, फिरोजाबाद में दर्जा राज्यमंत्री बीएल वर्मा, मैनपुरी में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, एटा में विधायक चौधरी उदय मानसिंह, बदायूं में पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, आंवला में मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, पीलीभीत में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, शाहजहांपुर में पूर्व मंत्री हरिद्वार दुबे और भाजपा बृज क्षेत्र महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य बतौर मुख्य अतिथि चौकीदार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें