फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से नहीं बदलेंगी ब्याज दरें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इस बार एक अप्रैल से बचत योजनाओं की ब्याज दरों में संशोधन नहीं होगा। इस संबंध में वित्त मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, वार्षिक और तिमाही ब्याज स्लैब यथावत रहेगा। सहायक निदेशक (बचत) बरेली मंडल, आरके सोमवंशी ने बताया कि एक अप्रैल से संशोधन प्रस्तावित था, लेकिन केंद्रीय वित्त मंत्री ने दरों में बदलाव नहीं कराया। उन्होंने बताया कि एक जनवरी, 2019 से बचत खातों पर वार्षिक ब्याज दर चार प्रतिशत तय है। एक जनवरी से पांच साल तक की फिक्स सेविंग योजना का स्लैब संशोधित हुआ था। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक, सावधि बचत, किसान बचत पत्र और सुकन्या योजना में जो ब्याज दरें तय हुई थीं, यही दरें एक अप्रैल से लागू रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें