बरेली। रंगारंग होली मिलन समारोह में गीतों की ऐसी समा बंधी कि लोग झूमने को मजबूर हो गए। दिल्ली से आए कलाकाराें की प्रस्तुति देर रात चली।
खंडेलवाल वैश्य महासभा ने इंटरनेशनल सिटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं,’ जैसे होली और लोकगीत दिल्ली के कलाकारों ने प्रस्तुत किए। महिला विंग ने ड्रेस शो किया। अन्य प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम भी हुए। संस्था अध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल और डीसी खंडेलवाल ने आगंतुकों का स्वागत किया। निवर्तमान अध्यक्ष राजू खंडेलवाल ने संस्था संबंधी जानकारी दी। संजीव खंडेलवाल, सुनील, चीनू, राजीव कुमार, सुनीता खंडेलवाल आदि का योगदान रहा। कार्यक्रम में भगवत शरण गंगवार समेत कई अन्य लोग भी शामिल हुए।