बरेली। नामांकन में प्रत्याशी का टोपी पहने फोटो लगाने पर रोक लगा दी गई है। इसके विरोध में भारतीय पब्लिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद राशिद अली चमन ने निर्वाचन आयोग को ज्ञापन भेजा है। जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे ज्ञापन में मांग की गई है कि नामांकन पत्र में टोपी के साथ खिंचवाया फोटो मान्य किया जाए। इस पर पाबंदी से मुस्लिम समाज में नाराजगी है। तर्क दिया गया है कि जिस तरह सिख समुदाय की पगड़ी उनके धर्म का हिस्सा है, उसी तरह मुस्लिम समुदाय में बा-शरा शख्स के लिए टोपी पहनना मजहबी हिस्सा है। इस पहचान को मिटाया नहीं जा सकता है। इस मांग का समर्थन करने वालों में अधिवक्ता अशरफ अली, अधिवक्ता आजम खां, सैयद सुब्हान अली, अधिवक्ता जाहिद खां, कदीर खां, कुतुबउद्दीन राइन आदि शामिल हैं।