बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रोफेशनल कोर्स की मुख्य परीक्षा का फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब वर्ष 2019 के लिए एमबीबीएस द्वितीय, बीएससी (गृह विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, ऑनर्स), बीकॉम (बीकॉम/ऑनर्स), बीपीएड (सत्र 2015, 2016, 2017, 2018), बीएड, एमएड, बीएलएड, स्नातकोत्तर एमएससी (गृह विज्ञान) विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के संस्थागत/व्यक्तिगत परीक्षा, सुधार परीक्षा, छूटी हुई मौखिकी एवं भूतपूर्व छात्रों के आवेदन फार्म 25 मार्च तक भरे जा सकेंगे। फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी यही रहेगी। इसके अलावा महाविद्यालय में परीक्षा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 एवं 27 मार्च और विश्वविद्यालय में जमा करने की तिथि 28 एवं 29 मार्च होगी।