बरेली। बजट ठिकाने लगाने और आचार संहिता से पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी करने की होड़ लगी है। संबंधित सभी विभागों में देर रात तक काम किया जा रहा है। अफवाह रही कि आठ मार्च नहीं तो 11 मार्च से आचार संहिता जरूर लग जाएगी। इसलिए केंद्रीय और राज्य कार्यालयों में अफसर भी तेजी से काम कर रहे हैं। काम तेजी से पूरा करने और ज्यादा से ज्यादा टेंडर जारी करने के लिए शनिवार और रविवार के अवकाश में भी विभाग और कार्यालयों में काम होगा।