बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र के अशरफ खां छावनी का रहने वाला 13 वर्षीय यश राज सोमवार से लापता था। पिता सत्यप्रकाश ने प्रेमनगर थाने में गुमशूदगी भी दर्ज कराई थी। सत्यप्रकाश ने बताया कि वह शनिवार शाम खुद ही घर लौट आया। पूछने पर उसने बताया कि पढ़ाई न करने पर पड़ रही डांट और पिटाई के डर से वह भाग गया था। कुछ देर छत पर ही बैठा रहा। इसके बाद छत कूदकर इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां से लालकुआं वाली ट्रेन पकड़कर कि छा चला गया।