फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में आईटी के शिक्षकों को फिर लग सकता है झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग शिक्षकों के प्रमोशन का मामला फिर अधर में लटक सकता है। प्रमोशन को लेकर शासन ने विश्वविद्यालय से जवाब तलब किया था जिसका जवाब ही नहीं दिया गया। पत्र फाइलों में दबा दिया गया जिसकी शिकायत राजभवन फिर हो गई। गुरुवार को कार्य परिषद की बैठक बुलाई गई है जिसमें प्रमोशन के लिफाफे खुलेंगे, अगर शासन ने इसमें अड़ंगा लगा दिया तो शिक्षकों का प्रमोशन फिर अधर में लटक जाएंगे। दरअसल दिसंबर में शासन ने पत्र भेजकर विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी थी। पूछा था कि जब कैंपस में आईआईटी संकाय की स्थापना स्ववित्त पोषित व्यवस्था के अंतर्गत किए जाने का निर्णय लिया और पद सृजन अनुबंध के आधार पर किए जाने का निर्णय लिया गया था। शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई और विज्ञापन में स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम और संविदा नियुक्ति का उल्लेख नहीं किया गया। इसपर विश्वविद्यालय से रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन रिपोर्ट शासन को नहीं भेजी गई। अब गुरुवार को कार्य परिषद की बैठक है जिसमें प्रमोशन के लिफाफे खुलने हैं जिसमें शासन का पत्र अड़ंगा लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें