बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के कार्यक्रम बुधवार को खेलों के साथ शुरू होंगे। इसमें छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ के लोग हिस्सा लेंगे। 14 फरवरी को विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया जाएगा। 15 फरवरी को सद्भावना रैली और कवि सम्मेलन होगा। कार्यक्रम 17 फरवरी तक चलेंगे। वहीं बरेली कॉलेज ने खेलों में इस बार भी दबदबा बनाए रखा है। विश्वविद्यालय की प्रतियोगिताओं में सबसे ज्यादा मेडल जीतते हुए बरेली कॉलेज ओवरऑल चैंपियन बना। पिछली बार भी बरेली कॉलेज खेलों में चैंपियन बना था। बरेली कॉलेज को विश्वविद्यालय की तरफ से ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।