फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के अलग चुनाव लड़ने से भाजपा का नुकसान: रामआसरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। सपा सरकार के पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि कांग्रेस के अलग चुनाव लड़ने से भाजपा का ही नुकसान है। भाजपा के वोट कांग्रेस ही काटेगी। सपा-बसपा गठबंधन का वोट कांग्रेस को नहीं जाएगा। बदायूं के बिनावर में सम्मेलन में हिस्सा लेने जाते समय सर्किट हाउस में रुके रामआसरे ने बातचीत में कहा कि मुसलमान पूरी तरह सपा-बसपा गठबंधन के साथ है। केंद्र सरकार ने जनता को लुभाने के लिए बजट में फिर से सपने दिखाए हैं। चार साल सरकार कुछ नहीं कर पाई। बजट में सब कुछ देकर जनता को भ्रमित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन समेत पूरा विपक्ष चुनाव बाद प्रधानमंत्री तय करेगा। अभी सबका उद्देश्य भाजपा को हराना है। गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशियों पर मंथन अंतिम दौर में है। जल्द ही प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। प्रेसवार्ता में संजीव यादव, सूरज यादव, जफर बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें