फोटो=
रैली निकालकर वोटरों को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रैली निकालकर वोटरों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रैली को चौकी चौराहा से एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें शामिल विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। रैली चौकी चौराहा, रामपुर गार्डन चौराहा होते हुए संजय कम्युनिटी हॉल पहुंचकर समाप्त हुई। यहां गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। डीएम ने मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इसके बाद स्लोगन, भाषण, कला, निबंध सहित कई प्रतियोगिताएं हुई, इसमें पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं ने मतदान को लेकर गीत, नुक्कड़ नाटक और लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। डीएम ने नए वोटरों को मतदाता पहचान पत्र भी दिए।