बरेली। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को कंगारू मदर केयर यूनिट की शुरूआत की गई। इसमें कमजोर नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को सामान्य करने के लिए नए उपकरण लगाए गए हैं, जिसमें बेबी किट, आयल हीटर समेत कई उपकरण शामिल हैं। पिछले कुछ दिनों में बाल रोग विशेषज्ञ और नई तकनीक के अभाव में कई नवजातों की मौत हो चुकी है, जिसके चलते प्रशासन ने इस यूनिट की शुरूआत करने का फैसला लिया था। इससे पहले यहां एसएनसीयू यूनिट की भी शुरूआत की जा चुकी है। हालांकि कुछ उपकरण अभी प्रशासन उपलब्ध नहीं करा सका है, जिनमें जच्चा-बच्चा को सर्दी से बचाने के लिए वार्मर अभी नहीं आए हैं। सीएमएस अल्का शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने इसके लिए टेंडर तो पास कर दिया है। लेकिन अभी वार्मर उपलब्ध नहीं कराए गए है।