बरेली। बैचलर ऑफ फिजिकल एजूकेशन (बीपीएड) के कई छात्र आरडी के चक्कर में इम्प्रूवमेंट परीक्षा से वंचित रह गए। उनकी आरडी बाद में हट सकी। अब छात्रों ने विश्वविद्यालय से स्पेशल इंप्रूवमेंट की अनुमति मांगी है। छात्राें का कहना है कि उनको आरडी की जानकारी नहीं थी। आरडी हटने में वक्त लग गया और वह मुख्य परीक्षा फार्म नहीं भर सके। शनिवार को तमाम छात्र विश्वविद्यालय पहुंचे और परीक्षा नियंत्रक से स्पेशल इम्प्रूवमेंट की अनुमति मांगी। परीक्षा नियंत्रक ने उनको आश्वासन दिया कि मामला कुलपति के सामने रखा जाएगा। छात्रों को अनुमति दिलाने की बात की जाएगी।