बरेली कॉलेज में प्रवेश फार्म जमा होने शुरू
बरेली। बरेली कॉलेज में स्ववित्त पोषित योजना के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश जारी हैं। ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने बीबीए, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स, बीलिब और एमलिब में अपना पंजीकरण कराया है, उनके फार्म बरेली कॉलेज में संबंधित विभागों में जमा होने शुरू हो गए हैं। बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा के मुताबिक फार्म सुबह नौ से शाम तीन बजे तक जमा किए जा रहे हैं। ब्यूरो