भारतीय जीवन बीमा निगम में
बैंकों की तरह होंगे अवकाश
बरेली। कामर्शियल बैंकोें की तरह एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) में भी हर माह दूसरे और चौथे शनिवार में अवकाश रहेगा। वित्त मंत्रालय ने इसकी अनुमति दे दी है, इसके तहत भारत राजपत्र भी 20 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। राजपत्र (गजट) में कहा गया है कि अवकाश व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इसलिए अब 28, 29 और 30 अप्रैल (शनिवार, रविवार और सोमवार) को बैंकों के साथ एलआईसी कार्यालयों में अवकाश रहेगा।