बरेली जंक्शन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
होली के बाद नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। इस बीच बरेली होकर गुजरने वाली 21 होली विशेष ट्रेनें काफी राहत देंगी। 29 मार्च से एक अप्रैल तक चार दिन में बरेली होते हुए ये विशेष ट्रेनें गुजरेंगी। नियमित ट्रेनें फुल होने के कारण इन विशेष ट्रेनों में भी तेजी से बुकिंग हो रही है।
इन ट्रेनों का होगा संचालन
- 05023 गोरखपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन 31 मार्च को, 05024 आनंद विहार-गोरखपुर विशेष ट्रेन एक अप्रैल के चलाई जाएगी।
- 05097 टनकपुर-दौराई विशेष ट्रेन 29 मार्च को, 05098 दौराई-टनकपुर विशेष ट्रेन 30 मार्च को चलाई जाएगी।
- 05531 रक्सौल-आनंद विहार विशेष ट्रेन 31 मार्च को, 05532 आनंद विहार-रक्सौल विशेष ट्रेन एक अप्रैल को चलाई जाएगी।
- 05049 छपरा-अमृतसर विशेष ट्रेन 29 मार्च को, 05050 अमृतसर-छपरा विशेष ट्रेन 30 मार्च को चलाई जाएगी।
- 05045 लालकुआं-राजकोट विशेष ट्रेन 31 मार्च को, 05046 राजकोट-लालकुआं विशेष ट्रेन एक अप्रैल को चलाई जाएगी।
- 04061 बरौनी-दिल्ली विशेष ट्रेन एक अप्रैल को, 04062 दिल्ली-बरौनी विशेष ट्रेन 31 मार्च को चलाई जाएगी।
- 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन 29 मार्च को चलाई जाएगी।
- 04068 दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन 29 मार्च को, 04067 दरभंगा-दिल्ली विशेष ट्रेन 30 मार्च को चलाई जाएगी।
- 05552 आनंद विहार-सहरसा विशेष ट्रेन 29 मार्च को चलाई जाएगी।
- 05575 सहरसा-आनंद विहार विशेष ट्रेन 29 मार्च को, 05576 आनंद विहार-सहरसा विशेष ट्रेन 30 मार्च को चलाई जाएगी।
- 04087 सहरसा-दिल्ली विशेष ट्रेन 30 मार्च को चलाई जाएगी।
- 05119 छपरा-आनंद विहार विशेष ट्रेन 29 मार्च को, 05120 आनंद विहार-छपरा विशेष ट्रेन 30 मार्च को चलाई जाएगी।