फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवी एयरफोर्स और अर्मापुर ने किया खिताब पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्रीय विद्यालय लखनऊ संभाग की तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता में केवी एयरफोर्स और केवी अर्मापुर, कानपुर ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किए।
विज्ञापन

कैंट स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान बालकों के 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स विजेता, केवी आईवीआरआई उपविजेता और केवी रायबरेली तीसरे स्थान पर रहे। 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में केंद्रीय विद्यालय अर्मापुर, कानपुर प्रथम, सीतापुर द्वितीय और केवी आईवीआरआई तीसरे स्थान पर रहे। समापन समारोह में केंद्रीय विद्यालय जेएलए के प्रधानाचार्य आरएम नवीन ने पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें