बरेली। घोषित हुए सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम में आईटीबीपी बुखारा कैंप में तैनात अधिकारियों और जवानों के बच्चों ने भी अच्छे मार्क्स हासिल कर पेरेंट्स को मान बढ़ाया है। इसमें आईटीबीपी के निरीक्षक अम्बा दत्त पांडेय की बेटी प्राची पांडेय ने 94.8 प्रतिशत, निरीक्षक नरेश अधिकारी की बेटी आशिमा अधिकारी ने 94.4 प्रतिशत, सीएमओ डॉ. राधेश्याम भारती की बेटी तान्या भारती ने 80 प्रतिशत और डिप्टी कमांडेंट रोहिताश्व मिश्रा के बेटे आयुष मिश्रा ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। बच्चों की सफलता पर आईटीबीपी के उपमहानिरीक्षक एपीएस निम्बाडिया ने शुभकामनाएं दी हैं। ब्यूरो