बरेली। राधा कृष्ण सेवा ट्रस्ट की ओर से नाथ नगरी मदारी गेट स्थित शिरडी साईं कृपा धाम के सातवें स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सुबह बाबा का महाभिषेक के बाद साईंनाथ की पालकी यात्रा निकाली गई। जो मंदिर परिसर से शुरू होकर मदारी गेट, बड़ा बाजार, सीताराम कूंचा, ख्वाजा कुतुब होते हुए मंदिर पर विश्राम हुई। पालकी यात्रा के बाद बाबा का महाभिषेक और प्रसाद वितरण हुआ। यहां संजय टंडन, रामजी कपूर, महेश मेहरोत्रा, सुमित बैजल, प्रांजल आदि मौजूद रहे।