फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ने पूछा- बरेली-आंवला की क्या पोजीशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने त्रिशूल एयरपोर्ट पर करीब 1.30 बजे चेंजओवर किया। इस दौरान वह प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, मेयर उमेश गौतम, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, लोकसभा संयोजक और विस्तारक शैलेंद्र गौड़ ने फूल भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान अमित शाह ने जिलाध्यक्ष और लोकसभा विस्तारक से बरेली और आंवला लोकसभा सीटों पर मतदाताओं के रुझान का फीड बैक लिया और पूछा कि दोनों सीटों पर क्या पोजीशन है? जवाब में भाजपा नेताओं ने कहा कि दोनों सीटें पार्टी जीत रही है। भाजपा नेताओं की मानें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव की तैयारियों में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष अपने घर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए भोजन बनवाकर ले गए थे, जिसे अमित शाह ने प्लेन में रखवा लिया। 10 मिनट रुकने के बाद वह रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें