बरेली। लोकसभा चुनाव की तैयारी को प्राथमिक तौर पर दो कंपनी अर्धसैनिक बल जिले में 15 मार्च को आ जाएंगे। माना जा रहा है कि यहां आरएएफ की उसी कंपनी को भेजा जाएगा जो पिछले महीने जिले में रुककर संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर चुकी है। एसएसपी के चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बाद में और भी अर्धसैनिक बल जिले को मिलेगा। संवेदनशील बूथों और इलाकों में यही फोर्स तैनात रहेगी और पुलिस व पीएसी की जिम्मेदारी बाहरी इलाके में व्यवस्था बनाने की होगी। ब्यूरो