बरेली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की राजेंद्रनगर ब्रांच की ओर से चल रहे त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मेला का मंगलवार को समापन हो गया। आखिरी दिन मेयर उमेश गौतम ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसमें बौद्ध, आर्य समाज, सिख, इस्लाम धर्म के लोग मौजूद रहे। शब्बू मियां नियाजी व अन्य ने अपने-अपने विचार बरेली की गंगा जमुनी तहजीब को संजोने पर रखे। अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी प्रभा दीदी ने और संचालन ब्रह्माकुमार शरद भाई ने किया। मंगलवार को सुबह प्रवचन और भक्ति सार, शाम को सर्वधर्म सम्मेलन और रात में भजन संध्या आयोजित हुई। ब्यूरो