फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूह की पाकीजगी है नमाज: मौलाना बिलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छीपी टोला स्थित काला इमामबाड़ा में मजलिस के तीसरे रोज लखनऊ से आए मौलाना बिलाल काजमी ने खिताब करते हुए नमाज को रूह की पाकीजगी बताया। मौलाना ने कहा, रूह को पाक-ओ-पाकीजा और तरोताजा रखने का वाहिद तरीका नमाज है। नमाज हर शख्स को हैवानियत से निकालकर इंसानियत की तरफ ले जाती है। इसलिए अल्लाह भी नमाज में सच्चे दिल से मांगी दुआ कभी रद्द नहीं करता। हमें चाहिए कि बच्चों और आने वाली नस्लों को नमाज का पाबंद बनाएं। यूनाइटेड शिया मूवमेंट के प्रवक्ता समर अब्बास जैदी ने बताया कि इस सिलसिले की चौथी मजलिस में बृहस्पतिवार को जौनपुर के मौलाना गुलाम हुसैन खिताब करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें