बरेली। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से जूनियर हाईस्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप 24 जनवरी से होगी। प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। एसोसिएशन के सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता से अप्रैल में लगने वाले कैंप के लिए जूनियर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। खिलाड़ी 22 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।