फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिव्यांग युवती से शादी करने पर मिलेंगे 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग युवक-युवती से शादी करने पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की तरफ से क्रमवार 15 व 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वर-वधू दोनों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए 25 मई तक आवेदन कर सकते हैं। वर की आयु 21 से 45 वर्ष व वधू की आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। दंपती आयकर दाता की श्रेणी में न हो। उनका संयुक्त बैंक खाता, संयुक्त फोटो, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र अथवा शादी का कार्ड लगाना होगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें