फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वृंदावन में सम्मानित किए जाएंगे बरेली के 20 साहित्यकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत की बैठक शुक्रवार को शील ग्रुप के सिटी कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता डॉ. ब्रजेश कुमार शर्मा ने की। बैठक में चार मई को वृंदावन के गीता शोध संस्थान में होने वाले सर्वभाषा साहित्यकार सम्मान समारोह की रूपरेखा तय की गई। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा ने बताया कि इसमें छह प्रदेशों से लगभग 120 साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया है। ये साहित्यकार ब्रज भाषा, कौरवी, हिंदी खड़ी बोली, अवधी, बुंदेली और भोजपुरी में साहित्य सेवा कर रहे हैं। समारोह का उद्देश्य हिंदी और क्षेत्रीय बोलियों को प्रोत्साहित करना है। समारोह तीन सत्रों में संपन्न होगा। इसमें बरेली मंडल के 20 साहित्यकारों की सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, निर्भय सक्सेना, प्रवीण कुमार शर्मा, मोहन चंद्र पांडेय, यशपाल सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता समेत कई साहित्य प्रेमी मौजूद रहे। संचालन डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें