फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दो दिन निरस्त रहेंगी 20 ट्रेनें, तीन ट्रेनें चार घंटे तक देरी से चलेंगी; बुधवार से होगा सुधार

Sat, 13 May 2023 06:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

बंथरा स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन के अलावा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और कमीशनिंग का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। शनिवार से मंगलवार तक इसका असर ट्रेनों के संचालन पर रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के बंथरा स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन के अलावा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और कमीशनिंग का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। शनिवार से मंगलवार तक इसका असर ट्रेनों के संचालन पर रहेगा। प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के चलते बरेली होकर गुजरने वाली 20 ट्रेनें शनिवार और रविवार को निरस्त रहेंगी। सोमवार और मंगलवार को भी आठ ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। इस दौरान तीन ट्रेनों को चार घंटे तक देरी से और छह ट्रेनों को रूट बदल कर चलाया जाएगा।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

- लखनऊ जंक्शन से 13 और 14 मई को 15011 लखनऊ जंक्शन-चंडीगढ़ एक्सप्रेस।

विज्ञापन

- चंडीगढ़ से 14 और 15 मई को 15012 चंडीगढ़-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस।
- लखनऊ जंक्शन से 14 को 12583 लखनऊ जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस।
- आनंद विहार टर्मिनस से 14 मई 12584 आनंद विहार टर्मिनस-लखनऊ जं. एक्सप्रेस।
- लखनऊ जंक्शन से 13 से 15 मई तक 22453 लखनऊ जंक्शन-मेरठ सिटी एक्सप्रेस।
- मेरठ सिटी से 13 से 16 मई तक 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस।
- बनारस से 13 और 14 मई को 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस।
- देहरादून से 14 और 15 मई को 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस।
- बनारस से 13 और 14 मई को 15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस।
- नई दिल्ली से 14 और 15 मई को 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस।
- बनमंखी से 13 से 16 मई तक 14617 बनमंखी-अमृतसर एक्सप्रेस।
- अमृतसर से 13 और 14 मई को 14618 अमृतसर-बनमंखी एक्सप्रेस।
- सहरसा से 14 मई को 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- अमृतसर से 13 मई को 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

छह बदले रूट से, तीन ट्रेनें चार घंटे तक देरी से चलेंगी

15073 सिंगरौली-टनकपुर, 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस, 15075 शक्तिनगर-टनकपुर, 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस, 15043 लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम, 15044 काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस को पीलीभीत से शाहजहांपुर होते हुए चलाया जाएगा। 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस को 13 मई को जम्मूतवी से चार घंटे, 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को लालगढ़ से तीन घंटे, और 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि बंथरा में अतिरिक्त लूप लाइन समेत अन्य तकनीकी कार्यों के लिए शुक्रवार से काम शुरू हो गया है। ट्रेनों के संचालन, निरस्तीकरण और शेड्यूल में बदलाव किया गया है। दो से तीन दिन में लूप लाइन का काम पूरा होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें