11 घंटे तक कराया इंतजार
बारिश के बीच सोमवार को लंबी दूरी की ट्रेनों ने यात्रियों को 11 घंटे तक इंतजार कराया। 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सात घंटे, 12318 अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस तीन घंटे, 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस चार घंटे, 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस 11 घंटे, 22452 मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस 1:30 घंटे, 13009 दून एक्सप्रेस दो घंटे, 14315 इंटरसिटी एक्सप्रेस 2.30 घंटे, 12356
अर्चना एक्सप्रेस 11.30 घंटे देरी से बरेली आईं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।