बरेली। जीआईसी के मैदान पर आयोजित मंडल स्तरीय खादी एवं स्वावलंबन उत्सव-2026 में बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखरी। लाला हृदय नारायण गोवल सरस्वती शिशु मंदिर बिहारीपुर की छात्राओं ने गणेश वंदना और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। आयोजकों ने छात्राओं को प्रमाणपत्र और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। उत्सव में मुजफ्फरनगर, कानपुर, भागलपुर, मुरादाबाद, पटियाला, मैनपुरी और उत्तराखंड के स्टॉलों पर खादी वस्त्र, सिल्क व कॉटन साड़ियां, सूट, ऊनी शॉल, गढ़वाली टोपी, हस्तशिल्प आभूषण, जूट उत्पाद और शहद उपलब्ध हैं। खादी के वस्त्रों पर 20 से 35 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। संवाद