बरेली। श्रम विभाग की ओर से शनिवार को कर्मचारीनगर, इज्जतनगर, भोजीपुरा, देवरनिया, नैनीताल रोड, बरेली शहर में अभियान चलाकर 20 किशोर श्रमिकों को मुक्त कराया। 16 सेवायोजकों के विरुद्ध निरीक्षण टिप्पणी जारी की गई। सेवायोजकों से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रतिष्ठान पर कार्य में नियोजित नहीं करने की अपील की। टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरके चतुर्वेदी, बीराम और चाइल्ड लाइन से सुपरवाइजर नीरज और कमला, एएचटीयू से उप निरीक्षक योगेश्वर शर्मा, सत्यप्रकाश, मनोज चतुर्वेदी, पुलिसकर्मी अजब सिंह शामिल रहे। ब्यूरो