फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जंक्शन के चार प्लेटफॉर्म पर लगाई जाएंगी 20 बोतल क्रेशर मशीन

Wed, 06 May 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म और पटरियों पर अब प्लास्टिक की बोतलें और अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं दिखेगी। इनके निस्तारण के लिए जंक्शन के एक से लेकर चार नंबर प्लेटफॉर्म तक 20 बोतल क्रेशर मशीन लगाने का काम शुरू हो गया है। प्लेटफॉर्म नंबर एक के मुख्य द्वार पर दो मशीन लगा दी गई हैं। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि बोतल क्रेशर मशीन लगने के बाद साफ-सफाई आसान हो जाएगी। गर्मियों के सीजन में बोतल बंद पानी की बिक्री बढ़ जाती है। काफी संख्या में यात्री पानी पीने के बाद बोतल को ट्रेन के कोच, पटरी या फिर प्लेटफॉर्म पर फेंक देते हैं। इससे गंदगी होती है। बोतल क्रेशर मशीनों के जरिये सिंगल यूज प्लास्टिक और पीने के पानी की खाली बोतलों का निस्तारण आसान हो जाएगा। इससे रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी। दो मशीनों को स्थापित कर दिया गया है। अगले तीन दिन में बाकी 18 मशीनों को भी स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें