फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दया मोह कीर्ज देवा, लागी सेवा’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अखंड कीर्तनी जत्था की ओर से गुरुवार को त्रिदिवसीय अखंड कीर्तन समागम हुआ। पहले दिन गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब फर्राशी टोला में आयोजित कीर्तन समागम की शुरुआत सोदर की चौकी के साथ हरजिंदर सिंह ने की, इसके बाद दिल्ली से आए रविंदर सिंह ने ‘दया मोह कीर्ज देवा, लागी सेवा’ समेत ‘वाहे गुरु-वाहे गुरु की धुन सुनाई। पंजाब से आए रागी विक्रमजीत सिंह ने ‘इक घड़ी न मिलते ता कलयुग होता’ कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कीर्तन समाप्ति के बाद गुरु का लंगर बांटा गया। यहां प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एमपी सिंह व सचिव सतनाम सिंह, मुख्य सेवादार सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें