बरेली। बरेली लॉन टेनिस एसोसिएशन की तरफ से जूनियर लॉन टेनिस स्टेट चैंपियनशिप एलन यूनियन क्लब में शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन बालक-बालिका वर्ग कांटे के मुकाबले हुए। अंडर-12 बालक वर्ग में देवांश खंडेलवाल, रूसिल सिंघल, जितिन, अरुनित ने जीत दर्ज की। अंडर-14 में अरुनित, शिवांश अग्रवाल, सार्थक खंडेलवाल, अनिरुद्ध मुखर्जी विजय रहे। अंडर-16 सुंदरम सिंह, देव अग्रवाल, ऑजश भारद्वाज अनंत जैन ने जीत हासिल की। अंडर-16 बालिका वर्ग में कृशिका जायसवाल, शिखा यादव जीतीं। प्रतियोगिता के बाकी मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन आरएसओ विजय कुमार ने किया। इस दौरान अंश पाल, रोहित सिंघल, राजेश यादव, सोनी टंडन, सुमित टंडन, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।