बरेली। एसएफडी के स्टाफ की ड्यूटी चुनाव से नहीं कटी है। इस संबंध में अभिहित अधिकारी की तरफ से उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम ई रामसेवक द्विवेदी को अवगत कराया गया है कि जिले में तैनात 12 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों में से सात की चुनाव में ड्यूटी लगा दी गई है। बाकी अधिकारियों की ड्यूटी वीआईपी और वीवीआईपी के आगमन पर खाद्य जांच के लिए लगी है।