बरेली। लोकसभा चुनाव में लगने वाली फोर्स के लिए 568 छोटे-बड़े वाहनों की डिमांड जिला निर्वाचन अधिकारी से की गई है। एसएसपी की तरफ से भेजे गए लेटर में जोनल पुलिस अधिकारियों के लिए 27, थाना अतिरिक्त मोबाइल टीमों के लिए 66, जिला मुख्यालय रिजर्व अतिरिक्त पुलिस बल के लिए 451 सहित दूसरे वाहन मांगे गए है। अधिकारियों का कहना है कि इन वाहनों की जल्द ही व्यवस्था कराई जाएगी।