बरेली। भाजपा के प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार बरेली सीट के लिए दो अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे जबकि धर्मेंद्र कश्यप चार अप्रैल को परचा भरेंगे। धर्मेंद्र कश्यप ने बताया कि पहले वह भी दो अप्रैल को नामांकन करने वाले थे, लेकिन उस दिन पंचक लगने की वजह से नामांकन की तारीख आगे बढ़ा दी है। नामांकन में भाजपा के किसी बड़े संगठन पदाधिकारी के मौजूद रहने की उम्मीद है।