फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी की टीम रही रनर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

फाइनल में झांसी से हारी बरेली की टीम
बरेली। फर्रुखाबाद में 9 से 12 मार्च तक खेली गई पुरुष वर्ग की प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में बरेली की टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता में बरेली ने शानदार आगाज किया। पहले मुकाबले में शाहजहांपुर को 5-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में बरेली ने फर्रुखाबाद को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बरेली ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सेमी फाइनल में बिजनौर को 2-0 से हराया और फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में बरेली की भिड़ंत झांसी रेलवे से हुई। कांटे के मुकाबले में बरेली को 1-2 से हार झेलनी पड़ी। बरेली के सोनू को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। बरेली की ओर से आरिफ और आकाश ने शानदार प्रदर्शन किया। हॉकी संघ के सचिव गौतम सक्सेना और मोहम्मद वसीम खान ने टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें