फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव पर निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आर्य समाज बिहारीपुर में चल रहे वार्षिकोत्सव और ऋषि बोधोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन शोभायात्रा निकली। यह आर्य समाज बिहारीपुर से शुरू होकर मोती पार्क, मठ की चौकी, श्यामगंज, पटेल चौक, कोतवाली होते हुए घंटाघर फिर दयानंद चौक से वापस आर्यसमाज गली पहुंचकर संपन्न हुई। इससे पहले सुबह यजुर्वेद पारायण यज्ञ हुआ। पं. ज्ञानदेव और उनकी पार्टी ने भजन सुनाए। गुरुग्राम से आए डॉ. सुरेंद्र कुमार ने महर्षि दयानंद सरस्वती, भारतीय पुनर्जागरण, स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए जागरण, वेद उद्धार, सच्ची शिव पूजा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें जिला उप प्रतिनिधि सभा के मंत्री रामपाल सिंह, फरीदपुर से विजय गौड़ और मिर्जापुर से ओम सुमिरन आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें