फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक से लेट हुईं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पटरियों की मरम्मत-वेल्डिंग और स्लीपर बदलने के लिए डाउन लाइन पर लिए गए मेगा ब्लॉक की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर थोड़ा ब्रेक लगा। रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग ने अमरोहा से जंक्शन सेक्शन पर सुबह 10.30 से दोपहर ढाई बजे तक मेगा ब्लॉक लिया। ब्लॉक शुरू होने के दस मिनट बाद 10.40 बजे किसान एक्सप्रेस जंक्शन पहुंची। इसके बाद जम्मू-कोलकाता-सियालदह एक्सप्रेस 20 मिनट और अवध-असम एक्सप्रेस 1.30 घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। आमतौर पर दोनों ट्रेनें ज्यादा लेट नहीं होती है। इंजीनियरिंग सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को अमरोहा से जंक्शन तक अलग-अलग 12 सेक्शन पर स्लीपर और पटरी बदलने, पटरियों की पैकिंग और वेल्डिंग होगी। अपराह्न तीन बजे से ट्रेनें लखनऊ की ओर स्पीड से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें