बरेली। थाई मांगुर मछली को पकड़ने और बिक्री करने पर डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में सभी एसडीएम को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। बताते हैं कि देशी मांगुर की आड़ में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली का पालन देश के सभी राज्यों में हो रहा है। थाई मांगुर मांसाहारी प्रवृत्ति की होने के कारण स्थानीय मत्स्य संपदा को काफी नुकसान पहुंचाती है। इससे पर्यावरण भी असंतुलित हो रहा है। समस्त एसडीएम को भेजे गए पत्र में उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अपनी तहसील में थाई मांगुर मछली के पालन, मत्स्य बीज आयात और बिक्री पर रोक लगा दें। मत्स्य पालकों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस भी जारी करें। ब्यूरो