मोबाइल पर कैसे मिलेगा साधारण टिकट, यात्रियों को सिखाया
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। रेलवे ने मोबाइल पर साधारण टिकट निकालने की सुविधा यात्रियों को दी है, इसके बाद भी बुकिंग विंडो पर यात्रियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसके लिए रेलवे ने 15 दिन का अभियान शुरू किया है, जिसमें कर्मचारी यात्रियों सिखाएंगे कि मोबाइल एप डाउनलोड कर किस तरह साधारण टिकट जनरेट किया जा सकता है। मुरादाबाद डिवीजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के निर्देश पर सीएमआई राकेश सिंह, सीबीएस राजेश सक्सेना और सनत तरफदार, सीआईटी एके चौबे ने यात्रियों को पेपर लैस साधारण टिकट बनाने के लिए यूटीएस एप डाउन लोड करना सिखाया। सीएमआई राकेश सिंह ने बताया कि एप से एमएसटी भी लोड की जा सकेगी। यह अभियान 15 दिन तक चलेगा।