फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला समारोह समिति और आल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को संजय कम्युनिटी हॉल में 14वें अंतर्राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव और 29वें अखिल भारतीय नाट्य महोत्सव का आयोजन हुआ। शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट एके शुक्ला और नगर निगम के उपसभापति अतुुल कपूर ने किया। पहले दिन श्रीलंका और बंग्लादेश के कलाकारों समेत डिब्रूगढ़ असम, दिल्ली, मनीपुर इम्फाल का सांस्कृतिक दल, अलवर राजस्थान, गुजरात के नाट्य दल पहुंचे। मंदिर के पास ‘हम होंगे कामयाब’ का सामूहिक गायन कर समां बांध दिया। नाट्य कार्यक्रमों का आयोजन शुक्रवार को शाम सात बजे से शुरू होंगे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी पालीवाल, संजीव सक्सेना, बीएस सक्सेना, मोहम्मद नबी, मिराज सकलैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें